दिल्ली में शीतलहर और कोहरे का डबल अटैक, IMD का येलो अलर्ट, पांच दिन और सतागा कोहरा

weather news – राष्ट्रीय दिल्ली के लोगों के लिए गुरुवार की सुबह भी हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के साथ हुई।पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में पारा 3.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था, जिससे सुबह बेहद ठंडी हो गई थी।ये मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री कम है। राष्ट्रीय राजधानी में लगातार आठवें दिन ‘कोल्ड डे’ की हालात बनी हुई है।बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

बुधवार सुबह 9.05 बजे न्यूनतम तापमान में थोड़ी राहत मिली, जो 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली लगभग 20 ट्रेनें छह घंटे तक की देरी से चल रही है।

Read also  –Ayodhya Ram Mandir: रामलला की मूर्ति की पहली तस्वीर, मन मोह लेगी सुंदरता

दिल्ली के अलावा ठंड का असर उत्तर भारत के कई राज्यों में देखने को मिला. बिहार के पटना में ठंड का प्रकोप जारी है. वहीं पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में शीतलहरी बरकरार है. मौसम वैज्ञानिक ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि ठंड का असर कई और दिनों तक बरकरार रहेगा.

मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा के रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं दिल्ली और यूपी में शीतलहर और कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है. दिल्ली में सुबह का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे चल रहा है. ठंड और कोहरे के कारण राजधानी में  रेल और हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ा है.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *