ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक्शन में PM मोदी, केंद्रीय मंत्रिमंडल बैठक की अध्यक्षता की

PM Modi:

Modi Cabinet: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को तबाह करने के लिए भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाए जाने के कुछ घंटे बाद बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की।सूत्रों ने बताया कि वह सुरक्षा मामलों पर कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक की भी अध्यक्षता करेंगे जिसमें मौजूदा हालात की समीक्षा की जाएगी।

Read also- क्या चिया सीड्स के नुकसान से हैं अंजान? रोजाना सेवन से शरीर में दिखते हैं ये लक्षण…

सूत्रों ने बताया कि बैठक में रक्षा बलों के रात में चलाए गए अभियान पर प्रस्ताव भी पारित किया जा सकता है।भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार एवं बुधवार की दरमियानी रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना शामिल है।

Read also-ऑपरेशन सिंदूर पर CM सिद्धारमैया ने किया केंद्र का समर्थन, सशस्त्र बलों के जवाबी हमलों को सराहा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत ये सैन्य हमले किए गए।पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 भारतीय नागरिकों की जान गई थी।मंत्रिमंडल की बैठक से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने प्रधानमंत्री मोदी को स्थिति से अवगत कराया।

यह ऑपरेशन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देने के लिए सशस्त्र बलों को पूरी छूट देने के कुछ दिनों बाद हुआ। शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक में प्रधानमंत्री ने बीते 29 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले की प्रतिक्रिया के तरीके, लक्ष्य और समय पर निर्णय लेने के लिए सशस्त्र बलों को पूरी छूट दी थी।मोदी ने ‘‘आतंकवाद पर करारा प्रहार’’ करने के राष्ट्रीय संकल्प पर भी जोर दिया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *