क्या आज ED के चौथे समन पर पेश होंगे CM Kejriwal? दिल्ली में एक इवेंट में होंगे शामिल

ED ने पिछले दिनों सीएम को 18 जनवरी को पेश होने के संबंध में समन भेजा था.लेकिन अभी तक सीएम का पेश होने के बारे में सकेंत नही मिले हैं. एएपी के नेता कई दिनों से कह रहे है कि ईडी के समन के संबंध में सीएम वकीलों से राय ले रहे हैं ।

सीएम ने बुधवार को मीडिया को बताया कि वह कानूनी राय ले रहे हैं इसके अलावा आप ने अपने नेताओं व कार्यकर्ताओं को बृहस्पतिवार सुबह नई दिल्ली इलाके में किसी भी जगह जुटने का संदेश नहीं भेजा है। लिहाजा पिछले तीन बार की तरह मुख्यमंत्री के ईडी के समक्ष पेश होने की संभावना कम दिखाई दे रही है।

Read also – शहजाद पूनावाला ने ऐसा क्यों कहा कि दोनों पार्टियां “लाभ के साथ दोस्ती मॉडल” का पालन कर रही हैं

मुख्यमंत्री इससे पहले आए ईडी के तीन समन पर सवाल खड़ा कर चुके हैं। उन्होंने तीनों बार ईडी को लिखित में जवाब भेजकर उसके समन को गैर कानूनी करार दिया। उन्होंने तीनों बार कहा कि ईडी के समन में उनको तलब करने का कारण स्पष्ट नहीं है। वह जब अपने समन में स्थिति स्पष्ट कर देगी तब वह उसके समक्ष पेश होने के बारे में विचार करेंगे। उन्होंने पिछली बार ईडी से लिखित में सवाल भेजने का भी सुझाव दिया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *