शहजाद पूनावाला ने ऐसा क्यों कहा कि दोनों पार्टियां “लाभ के साथ दोस्ती मॉडल” का पालन कर रही हैं

चंडीगढ़ में गुरुवार को होने वाले मेयर चुनाव से पहले, बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने चुनाव के लिए गठबंधन बनाने के लिए एएपी और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों पार्टियां “लाभ के साथ दोस्ती मॉडल” का पालन कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि आज एक बार फिर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी जो दिल्ली में सीट शेयरिंग की बात कर रही हैं, लेकिन पंजाब में उनके सामने तमाम तरह के मुद्दे और समस्याएं हैं। ये है इनकी दोस्ती दिल्ली में और कुश्ती कर रहे हैं पंजाब में। ये लाभ के साथ दोस्ती मॉडल है।एएपी और कांग्रेस ने आगामी चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए सोमवार को गठबंधन किया।समझौते के तहत, आम आदमी पार्टी मेयर की सीट के लिए लड़ेगी, जबकि कांग्रेस सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर चुनाव लड़ेगी।

Read also – लालू यादव के ‘रिश्तेदार’ ने कार्यपालक पदाधिकारी को पीटा, गंभीर हालत में दिल्ली के लिए हुए रेफररोप, केस दर्ज

ये घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब विपक्षी गुट ‘इंडिया’ के दो घटक दल इस साल के लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर बातचीत कर रहे हैं। लेकिन पंजाब में दोनों दलों की राज्य इकाइयां दूसरे पक्ष को कोई रियायत देने के मूड में दिखाई दे रही हैं।

प्रवक्ता बीजेपी शहजाद पूनावाला ने कहा कि आज एक बार फिर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी जो दिल्ली में तो सीट बंटवारे की बात कर रही हैं लेकिन पंजाब में उनके सामने तमाम तरह के मुद्दे और समस्याएं हैं।ये है इनकी दोस्ती दिल्ली में और कुश्ती कर रहे हैं पंजाब में। ये लाभ के साथ मित्रता मॉडल है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *