जब मैं बच्चा था, काश मेरे पास भी ऐसा घर होता- PM मोदी

PM modi in solapur- महाराष्ट्र के सोलापुर मे शुक्रवार को लाभार्थियों को घर की चाबियां सौंपने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक हो गए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि काश मेरे पास भी ऐसा घर होता जब मैं बच्चा था।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में कई परियोजनाओं की शुरुआत की।

पीएम ने राज्य में लगभग दो हजार करोड़ रुपये की आठ (कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन) परियोजनाओं की आधारशिला रखी।उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत निर्मित 90,000 से ज्यादा घरों को भी समर्पित किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोलापुर में रायनगर हाउसिंग सोसाइटी के 15 हजार घरों को समर्पित किया, जिनके लाभार्थियों में हजारों ‘हथकरघा श्रमिक, विक्रेता, पावरलूम श्रमिक, कचरा बीनने वाले, बीड़ी श्रमिक और ड्राइवर’ शामिल हैं।

Read also – 20 जनवरी को BJP में शामिल होंगे अशोक तंवर ,’आप’को कहा अलविदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रभु राम ने हमें हमेशा अपने वचन की मर्यादा रखने की सीख दी है। मुझे खुशी है सोलापुर के हजारों गरीबों के लिए हजारों मजदूर साथियों के लिए हमने तो संकल्प लिया था वो आज पूरा हो रहा है। आज पीएम आवास योजना के तहत देश की सबसे बड़ी सोसायटी का लोकार्पण हुआ है और मैं जाकर के देखकर आया मुझे भी लगा कि काश मुझे भी बच्चे में ऐसे घर में रहने का मौका मिला होता। ये चीजें देखता हूं मन को इतना संतोष होता है ये हजारों परिवारों के सपने जब साकार होते हैं तो उनके आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी पूंजी होती है और जब मैं इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास करने आया था तब मैंने आपको गारंटी दी थी कि आपके घरों की चाबी देने भी मैं खुद आऊंगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *