कांग्रेस शासित राज्य में भी 22 जनवरी को छुट्टी, हिमाचल प्रदेश के CM सुक्खू ने कर दी बड़ी घोषणा

Himachal News:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को राज्य में 22 जनवरी को राम मंदिर के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के दिन छुट्टी का ऐलान किया है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों से’प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के मौके पर अपने घरों में दीया जलाने की अपील की।उन्होंने कहा, “केंद्र ने पहले ही घोषणा कर दी है कि पूरे भारत में उसके सभी कार्यालयों, संस्थानों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में राम मंदिर के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह पर आधे दिन की छुट्टी होगी। हम तो कल पूरे दिन की छुट्टी की घोषणा करते हैं।”

Read also-खास सुविधाओं के साथ श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए अयोध्या तैयार

सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश: मेरा ये मानना है केंद्र सरकार ने तो आदेश दिया है आधे दिन की छुट्टी दी है। हम तो पूरे दिन की छुट्टी की घोषणा कल करते हैं और सभी हिमाचलवासियों से अनुरोध भी करेंगे कि कल वो अपने घर में दिया भी जलाएं। हम आज राम मंदिर के जो अखंड पाठ हैं उसमें भी मैं शामिल होऊंगा। ”

(Source PTI)

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *