PM मोदी ने राजघाट पर बापू को अर्पित की श्रद्धांजलि, राष्ट्रपति ने भी अर्पित किए श्रद्धा सुमन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली के राजघाट पर महात्मा गांधी को उनकी 76वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी बापू को राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, मैं पूज्य बापू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मैं उन सभी लोगों को भी श्रद्धांजलि देता हूं जो हमारे देश के लिए शहीद हुए हैं। उनका बलिदान हमें लोगों की सेवा करने और राष्ट्र के लिए उनके सपने को पूरा करने की प्रेरणा देता है।

Read also – केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मल्लिकार्जुन खरगे को लोकतंत्र की हत्या करने वाली कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बताया

एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़ी बातों को अक्सर शेयर करने वाले पेज ‘मोदीआर्काइव’ पर पीएम मोदी की पर्सनल डायरी के कुछ पन्ने महात्मा गांधी के उद्धरणों के साथ शेयर किए गए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *