कड़ाके की ठंड के लिए रहें तैयार , इस दिन से बदलेगा दिल्ली-NCR के मौसम का मिजाज

imd weather news, weather forecast, delhi ncr weather, दिल्ली मौसम अपडेट, दिल्ली में ठंड की दस्तक, delhi aqi, delhi ncr weather update, delhi winter, delhi weather update, noida winter"

Weather : अक्टूबर के महीने को खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे है. इस माह के अंत में दीवाली का त्योहार मनाया जाएगा. दिवाली से पहले ही दिल्ली-NCR में हल्की ठंडी का अहसास होने लगा है. दिल्ली और दिल्ली से सटे इलाकों में सुबह-शाम गुलाबी ठंडी पड़ने लगी है. दिल्ली में तापमान में उतार चढ़ाव का सिलसिला कुछ दिनों तक जारी रहेगा.(Weather) मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आसमान एकदम साफ रहेगा. सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रह सकता है. 25 से 29 अक्टूबर तक सुबह के समय धुंध रहेगी. 27 अक्टूबर से ठंड एक बार फिर बढ़ना शुरू हो सकती है।

Read also- बेंगलुरू इमारत हादसा: छह और शव मिले, मालिक और ठेकेदार हिरासत में लिए गए

कैसा रहेगा नोएडा का मौसम – नोएडा  के मौसम की बात करे तो नोएडा  में न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है जबकि अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री तक जा सकता है. दिन भर में औसतन पारा 22.8 डिग्री सेल्सियस तक बना रहने की संभावना जताई जा रही है. इसके अलावा, हवा की गति NW 8.3 km/h के आसपास रहेगी. हवा 19.9 km/h की स्पीड के साथ लगभग 22.2 डिग्री पर चलेगी.

Read also- Cyclone: ओडिशा-बंगाल आपदा से निपटने को तैयार, 24 अक्टूबर की रात को तट पर पहुंचने की संभावना

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के इन राज्यों में पड़ेगा प्रभाव – आपको बता दें कि  बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘दाना’ सक्रिय हो रहा है। जिसकी वजह से बिहार के मौसम में बदलाव होने वाला है। 24 से 25 अक्टूबर के बीच पूर्वी बिहार समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती है। इस चक्रवाती तूफान का प्रभाव बिहार के 13 जिलों में देखने को मिल सकता है। जिनमें भागलपुर, लखीसराय, पूर्णिया, कटिहार, बांका, मुंगेर, शेखपुरा, जहानाबाद, नालंदा, किशनगंज आदि जिले शामिल हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *