नाले से आ रही थी रोने की आवाज, युवक के देखते ही उड़ गए होश

आज के समय में शायद ऐसा ही कोई फिल्ड होगा.जहां पर लड़कियों ने अपनी मेहनत और कामयाबी का परचम नही लहराये हो.इस समय की बात करें तो बेटियों ने हर क्षेत्र में अपना अलग मुकाम हासिल किया है. वो दिन गये जब बेटियों को बोझ माना जाता है.आज के समय में बेटियों को बेटा के बराबर का माना जाता है. इस बदलती दुनिया मे अब बेटियो को बेटे के बराबर का हिस्सा भी दिया जाने लगा हैं. आज के समय में बेटियां बेटों से अधिक कामयाब और खुद को लायक साबित करने में सफलता हासिल कर चुकी हैं. लेकिन शायद समाज में आज भी कुछ ऐसे लोग है जहां पर बेटियों को बोझ माना जाता है.आज हम आपको ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहें है जिससे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएगे

कुछ समय पहले तक राजस्थान और हरियाणा में लड़कियों के ऊपर होने वाले जुर्म के मामले काफी देखे जाते थे. कन्या भ्रूण हत्या के केसेस भी यहां काफी आते थे. लेकिन जबसे सख्त कानून बने, तब से इन मामलों में कमी देखने को मिलने लगी. लोकिन हमारे समाज में लड़को की चाहत रखने वाले लोग आज भी हैं. अगर इन लोगों को घर में बेटी पैदा हो जाए तो बेहद ही निर्दयता से उन्हें मार देते है। इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं जिसमे एक नन्ही बच्ची के साथ ऐसा किया जिससे देख आपके भी होश उड़ जाएंगे.

Read also – PM मोदी ने राजघाट पर बापू को अर्पित की श्रद्धांजलि, राष्ट्रपति ने भी अर्पित किए श्रद्धा सुमन

नाले में फेंकी बेटी
सोशल मीडिया पर दो युवकों ने मिलकर एक बच्ची को बचाने का सफर शेयर किया. इन दोनों को अजमेर में एक नाले से बच्ची के रोने की आवाजें आई थी. जब उन्होंने नाले में झांका तो उनकी रुह कांप गई. वहां एक बच्ची फेंकी हुई थी. बच्ची की बॉडी से अभी भी गर्भनाल जुड़ा हुआ था. यानी किसी ने जन्म के तुरंत बाद ही बच्ची को वहां फेंक दिया था. युवक ने हाथ में प्लास्टिक बांध बच्ची को बाहर निकाला.

दोनों युवकों को दिया आशीर्वाद
वीडियो में आप देख सकते है कि डॉक्टर्स इलाज करते नजर आ रहे हैं आपको बता दे कि उस वक्त बच्ची की हालत काफी खराब थी उसे ऑक्सीजन की कमी हो गई थी. हालांकि, काफी कोशिशों के बाद अब बच्ची की हालत ठीक है. इस नेक काम के लिए लोगों ने दोनों युवकों को काफी आशीर्वाद दिया. वहीं कई ने इस बच्ची के पेरेंट्स को जमकर कोसा. कई ने कमेंट में लिखा कि ऐसे लोग संतान का सुख डिजर्व ही नहीं करते हैं.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *