हरियाणा में पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल जारी, कब कम होगी जनता की परेशानी ?

भिवानी- हरियाणा के भिवानी समेत विभिन्न जिलों में पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल निरंतर जारी है, इस कारण से जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में हुई पटवारी एवं कानूनगो एशोसिएशन और सरकार के बीच बातचीत भी बेनतीजा रही, वहीं पटवारियों एवं कानूनगो का कहना है कि हड़ताल तभी थमेगी जब उनकी मांगें पूरी होंगी।

आपको बता दें, भिवानी में वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर कड़ाके की ठंड के बीच पटवारी एवं कानूनगो एशोसिएशन के बैनर तले पूरे प्रदेशभर के पटवारी और कानूनगों हड़ताल पर हैं और आज उनकी हड़ताल 31वें दिन में प्रवेश कर गई है। इसी कड़ी में भिवानी के लघुसचिवालय के समक्ष भी पटवारियों और कानून की हड़ताल जारी है। मांगें पूरी होने तक उनके द्वारा नारेबाजी कर धरने को आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है।

इस मौके पर पटवारी शैलेंदर और प्यारे लाल ने बताया कि 3 जनवरी से उनकी हड़ताल जारी है। फिलहाल हड़ताल को 7 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *