इजरायल ने जीत का लिया निर्णय, हमास की अपील को इजरायल के PM नेतन्याहू ने ठुकराया

Israel Hamas War- हमास और इडराइल के बीच जंग जारी है.और खत्म होने का नाम नही ले रही है.इजराइल हमास को खत्म करने की पूरी तैयारी में है.इजरायल ने 7 अक्टूबर 2023 मे हमास को खत्म करने की कसम खाई थी.और उसी तरह से इजरायल युध्द में आगे बढ़ रही है. इसी बीच खबर एक खबर सामने आई है कि इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने संघर्ष और बंधको को छोड़ने जुड़े समझौते के लिए हमास की शर्तों को खारीज कर दिया है.

आपको बता दे कि नेतन्याहू ने हमास की शर्तों को भ्रामक बताया और कहा कि गाजा पर हमास का नियंत्रण के समाप्त करने तक युध्द जारी रहेगा.नेतन्याहू ने हमास को समाप्त करने का संकल्प जताया और कहा पूर्ण विजय प्राप्त होने तक हमास के खिलाफ युध्द करेगें

नेतन्याहू ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमास की भ्रामक मांगों के सामने आत्मसमर्पण करने से बंधकों को मुक्त नहीं कराया जा सकेगा, बल्कि यह एक और नरसंहार को आमंत्रित करेगा. आगे कहा कि हम पूरी तरह से जीत की ओर बढ़ रहे हैं.

Read also – क्या सर्वाइकल कैंसर जागरूकता की ब्रांड अंबेसडर बनेंगी पूनम पांडे? स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान जारी

इजराइल और हमास के बीच युद्ध 7 अक्टूबर को हमास के हमले के बाद शुरू हुआ था. इस हमले में करीब 1,200 इजराइली मारे गए थे और 253 लोगों को बंधक बना लिया गया था. इसके बाद से इजराइल गजा पर लगातार हमले कर रहा है. गजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, युद्ध में कम से कम 27,585 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल और विस्थापित हुए हैं.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *