क्या सर्वाइकल कैंसर जागरूकता की ब्रांड अंबेसडर बनेंगी पूनम पांडे? स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान जारी

Poonam Pandey- पूनम पांडे पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है.क्योकि पूनम पांडे ने सर्वाइकल कैंसर से अपनी मौत को लेकर अफवाह फैलाई थी. औऱ ये मौत की अफवाह आग की तरह फैल गई. लेकिन सच्चाई कुछ और थी.पूनम पांडे की इस हरकत को लेकर लोगों ने काफी कयास लगाए. पूनम पांडे ने इस खबर को लेकर सफाई दी.और कहा कि मेरा मतलब लोगों को हर्ट करना नही था. लोगो को सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरूक करना था.

लेकिन एक बार फिर से पूनम पांडे ने सभी को चौका दिया है और अब ऐसे सवाल उठने लगे है कि क्या पूनम पांडे को सर्वाइकल कैंसर जागरूकता का ब्रांड अंबेसडर बनाया जाए.

इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय ने बुधवार को पूनम पांडे को लेकर एक बयान जारी किया हैं कि इस बायान में स्वास्थ मंत्रालय मे कहा कि पूनम को सर्वाइकल कैंसर जागरूकता की ब्रांड अंबेसडर नहीं बनाया जा रहा है।

Read also – क्या सपा का साथ छोड़ पलटी मारेंगे जयंत चौधरी? BJP-RLD के बीच फंसा पेंच

स्वास्थ्य मंत्रालय का यह बयान ऐसे वक्त में आया जब सूत्रों ने दावा किया कि पूनम पांडे के राष्ट्रीय अभियान का चेहरा बनने की संभावना है और वह और उनकी टीम मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बातचीत कर रही है।

पब्लिकसिटी स्टंट
पूनम पांडे ने तीन फरवरी को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक वीडियो शेयर कर बताया था कि वह जिंदा हैं। उन्होंने कहा था कि सर्वाइकल कैंसर से उनकी मौत नहीं हुई है, लेकिन यह दुखद है कि इसने हजारों महिलाओं की जान ले ली है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *