छोटे-मोटे घावों को भरने में ये करें उपाय,बेहद ही होगे असरदार

छोटी -मोटी चोट लगती रहती हैं कभी खाना बनाते हुए तो कभी खेलते समय तो कभी -कभी किसी एक्टिविटी करते समय चोट लग ही जाती है. इन छोटी -मोटी चोट के लिए हर बार डॉक्टर के पास नही जाया जाता.ज्यादर लोग ये सोचते है कि ऐसे ही ठीक हो जाएगी. लेकिन ज्यातर नही हो पाती है.तो आज हम आपको ऐसे कुछ उपायों को बारें मे बताने जा रहे हैं तो कि घर पर ही हो सकते है ये उपाय पूरी तरह से नेचुरल है और बेहद ही असरदार है.किचन में मौजूद इन चीज़ों की मदद से जलने, कटने, खरोंच जैसी समस्याओं से चुटकियों में राहत पा सकते हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में…

नारियल का तेल
नारियल का तेल बेहद ही असरदार होता है. क्योकि इसमें एंटीबैक्टीरियल,एंटीफंगल और एंटीइन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता हैं. ये तेल सिर्फ बालों के लिए ही नही त्वचा के लिए भी अच्छा होता है. और चलने,कटने या छिलने जैयी समस्याओं मे भी नारियल तेल लगाने से काफी आराम मिलता हैं .नारियल का तेल चोट के निशान,जले का निशान को मिटाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते है. नारियल का तेल घाव को तेजी से भरने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद लॉरिक एसिड बैक्टीरिया को कम करने में प्रभावी होता है।

हल्दी
पहले के जमाने मे जब चोट लगती थी तो लोग हल्दी का ही इस्तेमाल करते थे क्योकि उस जमाने के लोग डॉक्टर के पास जाने से कतराते थे. और हल्दी लगाकर ही चोट को टीक करते थे. हल्दी में  एंटीबायोटिक,एंटीइन्फ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुणों ये भरपूर होती हैं. चोट लगने पर तुरंत इसे लगाने से इन्फेक्शन होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है। चोट पर लगाने के अलावा हल्दी वाला दूध पीने से भी कई सारे लाभ मिलते हैं।

Read also – मौसम ले सकता है करवट, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, मौसम विभाग की दी चेतावनी

एलोवेरा जेल
एलोवेरा कई सारी समस्याओं का प्रभावी इलाज है। स्किन से जुड़ी ज्यादातर समस्याओं को इसकी मदद से दूर किया जा सकता है। एलोवेरा एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइन्फ्लेमेटरी जैसे कई गुणों से समृद्ध होता है। स्किन जल जाए, तो इस पर एलोवेरा जेल लगाने से फफोले होने की संभावना कम हो जाती है। ये स्किन को तुरंत ठंडक प्रदान करता है। यहां तक कि ड्राइनेस दूर करने में भी एलोवेरा बहुत ही असरदार उपाय है

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *