2 मिनट 40 सेकंड में ‘आर्टिकल 370’ने दिखाया कमाल, ट्रेलर में पीएम मोदी बन छाए अरुण गोविल

Article 370 release date- यामी गौतम की फिल्म “आर्टिकल 370” का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है और तब से इसे हर तरफ से पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहे है. आपको बता दे कि यह रामायण के एक्टर अरूण गोविल का पीएम मोदी का रोल और पहला लुक है. इस लुक की चारों तरफ तारीफों का बौछार है. इस लुक ने फैंस को खुश करने के साथ-साथ चौका दिया हैं. ये लुक फैंस को काफी पंसद आ रहा है. टेलीविजन पर भगवान राम का रोल करने के बाद, अरुण फिल्म में अपने लुक और परफॉर्मेंस से फैंस को इंप्रेस करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

फिल्म में अरूण के अलावा टीवी एक्टर किरण भी गृह मंत्री अमित शाह का किरदार निभाते नजर आएगों 2 मिनट 40 सेकंड के ट्रेलर में यामी के किरदार को कश्मीर मे खोया हुआ मामला बताया गया हैं ओर एक खुफिया अधिकारी के रूप मे रोल कर रही है.खुफिया अधिकारी को रोल बेहद ही दमदार कहा जा रहा हैं और साथ ही किरण को नेतीओं के बीच भाषण देते देखकर हर कोई दंग रह गया । अरुण गोविल को थोड़े ही देर में देखकर फैंस को मजा आ गया है। फैंस ये तक कह रहे हैं कि फाइनली भगवान राम से हटकर कुछ किया और बेहतर किया।

Read also – मौसम ले सकता है करवट, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, मौसम विभाग की दी चेतावनी

इसके बाद, यामी का किरदार एनआईए में शामिल हो जाता है और उसे कश्मीर में एक मिशन को अंजाम देना होता है। सरकार धारा 370 को खत्म करने करना चाहती है, चाहे इसके लिए कोई भी कीमत चुकानी पड़े। राजनीतिक उथल-पुथल के बावजूद, यामी का कैरेक्टर और सरकार दोनों को ही मजबूती से दिखाया गया है। शाश्वत सचदेव का बैकग्राउंड स्कोर बढ़ते तनाव को काफी बढ़िया बना रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *