दिल्ली मार्च से पहले फतेहगढ़ साहिब में इकट्ठा हुए किसान,कहा- सभी बैरिकेड तोड़ देंगे

Farmers Protest- दिल्ली चलो मार्च में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना होने से पहले पंजाब भर से सैकड़ों किसानों को लेकर आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का काफिला राज्य के फतेहगढ़ साहिब जिले में इकट्ठा हुआ।किसान सोमवार सुबह अमृतसर के ब्यास से फतेहगढ़ साहिब में इकट्ठा होने के लिए निकले। मोगा, बठिंडा और जालंधर जिलों के कई किसान भी मार्च में शामिल होने के लिए अपने गांवों से रवाना हुए।

अपनी मांगों को लेकर दो केंद्रीय मंत्रियों के साथ पांच घंटे चली बैठक बेनतीजा रहने के बाद एक किसान नेता ने कहा कि किसान मंगलवार सुबह अपना ‘दिल्ली चलो’ मार्च शुरू करने के लिए तैयार हैं।खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल के साथ बैठक में शामिल हुए केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि ज्यादातर मुद्दों पर सहमति बनी है और सरकार ने प्रस्ताव रखा है कि बाकी मुद्दों का समाधान कमेटी बनाकर किया जाए।

Read also –किसानों के दिल्ली चलो’ मार्च को लेकर सिंघु बॉर्डर पर पुलिस का पहरा, बैरिकेडिंग लगाकर बंद किए गए रास्ते

दिल्ली में सिंघू, टिकरी और गाजीपुर में राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं को सील करने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों के बड़े पैमाने पर तैनाती की गई है ताकि प्रदर्शनकारी किसानों को मंगलवार को शहर में दाखिल होने से रोका जा सके।

किसान जना सिंह ने कहा कि हम 6 महीने तक विरोध करने की तैयारी के साथ चले हैं। हमारे पास दाल, सब्जियां, पानी, तेल सब कुछ है। हम बस यही चाहते हैं कि हम इस लड़ाई को जीतें। जब तक सरकार एमएसपी और दूसरी मांगों की गारंटी नहीं देती।अपने गुरु के आशीर्वाद से हम सभी बैरिकेड तोड़ देंगे।

किसान पूरव सिंह ने कहा कि सुबह 10 बजे हम दिल्ली की ओर बढ़ना शुरू करेंगे. मुझे नहीं पता कि हमें कितने दिनों तक विरोध करना होगा, ये बात हमें वहां पहुंचने के बाद पता चलेगी। सभी जरूरी किराने का सामान और बर्तन, हमारे पास हैं। हम लंगर और प्रसाद देने के लिए तैयार हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *