दिल्ली : अलीपुर में पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 11 लोगों की हुई मौत

(अजय पाल): दिल्ली से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। बता दें कि दिल्ली के अलीपुर में एक केमिकल गोदाम में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। जैसी ही आग लगी।घटना स्थल पर अफरातफरी का माहौल मच गया। शवों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।आग इतनी भयानक थी कि आसपास की कई दुकानों और घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। धुआं का गुबार कई किमी दूर से नजर आया।रेस्क्यू जारी –आग लगने की सूचना मिलने दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। 22 गाड़ियों की मदद से दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान तीन लोगों के शव यहां से निकाले गए हैं।बाकी अन्य की तलाश जारी है। आग कैसे लगी आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका। वहीं दमकल विभाग के अधिकारियों को बृहस्पतिवार शाम एच ब्लॉक दयाल मार्केट अलीपुर में एक केमिकल गोदाम में आग लगने की जानकारी मिली थी ।

Read also- Farmers Protest: किसानों का भारत बंद आज, सरकार के साथ तीसरे दौर की वार्ता संपन्न

आग की चपेट में आई दुकानें –आग इतनी भयानक थी कि आग ने आस पास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया ।आग की चपेट से आसपास की पांच दुकानें जल गई हैं, चार से पांच घरों में भी भी आग फैल गई। घरों में मौजूद लोग समय रहते बाहर निकल गए। घरों में रहने वाले करीब तीन से चार लोग झुलस गए हैं। घायलों को इलाज के लिए नरेला के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में चल रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *