पीएम मोदी ने गुजरात को ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के स्वर्ण जयंती समारोह पर लोगों को बधाई दी

PM Modi in Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अहमदाबाद शहर के मोटेरा इलाके में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लेकर अपनी गुजरात यात्रा की शुरुआत की।गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) अमूल ब्रांड के तहत डेयरी प्रोडक्ट बेचता है।दोपहर में पीएम मोदी मेहसाणा जिले के तरभ गांव और बाद में नवसारी जिले का दौरा करेंगे और दोनों जगहों पर 44,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और काम की शुरूआत करेंगे।देर शाम प्रधानमंत्री मोदी सूरत जिले में केएपीएस का दौरा करेंगे और दो नए रिएक्टरों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

Read also-भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को ले जाया जाएगा थाईलैंड, 26 दिन दर्शन कर सकेंगे लोग

प्रधानमंत्री मोदी- संसद में मेरे साथी सी. आर. पाटिल, अमूल चेयरमैन श्यामल भाई और यहां इतनी बड़ी संख्या में पधारे मेरे प्यारे भाइयों और बहनों। गुजरात के गांवों ने मिलकर 50 वर्ष पहले जो पौधा लगाया था वो आज विशाल वटवृक्ष बन गया है और इस विशाल वटवृक्ष की शाखाएं आज देश-विदेश तक फैल चुकी हैं। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन की स्वर्ण जयंती पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

(SOURCE PTI)

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *