UK: लेबर पार्टी के नेता एंडी बर्नहैम ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला

UK: ब्रिटेन में लेबर पार्टी के नवनिर्वाचित नेता एंडी बर्नहम ने सोमवार को ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाल लिया।ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय ने सत्ता के औपचारिक हस्तांतरण के लिए केअर स्टार्मर के इस्तीफे के कुछ ही समय बाद 56 वर्षीय बर्नहैम को नयी सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।बकिंघम पैलेस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आज सुबह माननीय सर केअर स्टार्मर ने महाराज से मुलाकात करके प्रधानमंत्री और ‘फर्स्ट लॉर्ड आफ ट्रेजरी’ के पद से अपना इस्तीफा सौंपा, जिसे महाराज ने स्वीकार कर लिया।“UK:

Read Also: हिमाचल प्रदेश में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी, 20 और 21 जुलाई को कहां-कहां होगी मानसून की बारिश ?

पिछले सप्ताह लेबर पार्टी के निर्विरोध नेता चुने गए बर्नहैम के प्रधानमंत्री के रूप में तत्काल कामकाज शुरू करने और मंत्रिमंडल के सदस्यों के नामों की घोषणा करने की उम्मीद है।चार वर्षों में ब्रिटेन के पांचवें प्रधानमंत्री बने बर्नहैम ने देश को ‘‘स्थिर और जिम्मेदार’’ राजनीति देने का वादा किया है।इससे पहले केअर स्टार्मर ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में 10 डाउनिंग स्ट्रीट से अपना अंतिम संबोधन दिया और कहा, ‘‘मेरा काम पूरा हो गया है।’’ लेबर सांसद स्टार्मर (63) ने पिछले महीने पद छोड़ने की घोषणा की थी।UK:

Read Also: CM सैनी ने अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के 43वें वार्षिक मेले में शिरकत कर सूफी संतों पर दिया बड़ा बयान

उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं जिम्मेदारी एंडी बर्नहम को सौंप रहा हूं, जिन्हें मेरा पूरा समर्थन है।’’स्टार्मर ने कहा, ‘‘मैं पूरे सम्मान के साथ जा रहा हूं, मुस्कराते हुए जा रहा हूं और हमने जो कुछ हासिल किया है, उस पर मुझे गर्व है।’’जुलाई 2024 के आम चुनाव में लेबर पार्टी को प्रचंड बहुमत दिलाने के बाद दो वर्ष तक प्रधानमंत्री रहने वाले स्टार्मर के 10 डाउनिंग स्ट्रीट से विदा होने पर उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों और अधिकारियों ने कतारबद्ध होकर तालियां बजाकर उन्हें विदाई दी।UK:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *