China Private Army: चीन का क्या है इरादा, आखिर कंपनियां क्यों बना रही हैं प्राइवेट आर्मी ?

China Private Army: कोराना वायरस और उससे फैली महामारी के बाद चीन अब क्या नया खतरा तैयार कर रहा है आज ये सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि चीन में कंपनियां प्राइवेट आर्मी तैयार करने में लगी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक बीते एक साल में 16 चीनी कंपनियों ने एक बड़ी प्राइवेट आर्मी खड़ी कर दी है।

क्या है China का इरादा ?

एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की 16 कंपनियां अपनी प्राइवेट आर्मी तैयार कर चुकी हैं इसके क्या मायने हैं इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सवाल ये भी उठ रहा है कि चीन किसी सोची समझी रणनीति के तहत किसी बड़े संग्राम की तैयारी में लगा हुआ है। हमेशा कब्जे की फिराक में रहने वाले चीन के क्या इरादे हैं ये तो वही जानता है। 1970 के दशक के बाद ये पहली बार है कि कंपनियों में प्राइवेट आर्मी तैयार की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, प्राइवेट आर्मी तैयार कर रही चीनी कंपनियों ने पीपुल्स आर्म फोर्सेस डिपार्टमेंट बनाए हुए हैं। इस प्राइवेट आर्मी को जंग से लेकर आपदा तक से निपटने के लिए तैयार किया जा रहा है। इनको ऐसे तैयार किया जा रहा है कि जरूरत पड़ने पर ये चीनी सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मैदान में उतर सकें।

Read Also: अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के एक महीने बाद भी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़

चीन की ये कार्पोरेट ब्रिगेड इशारा कर रही है मानों चीन में कुछ ठीक नहीं चल रहा है और इसी से निपटने की तैयारी में चीन लगा हुआ है। भारत के साथ चीन के रिश्ते खराब होने के बाद उसकी आर्थिक स्थिति बिगड़ने से वहां अशांति फैलने का खतरा है और इसी खतरे को भांपते हुए इससे निपटने के लिए चीन कंपनियों में प्राइवेट आर्मी तैयार करवा रहा है ताकि वह किसी भी प्रकार के हालात से निपटने में सक्षम रहे। खास बात ये है कि चीन में जो कंपनियां प्राइवेट आर्मी तैयार कर रही हैं उनमें ज्यादातर सरकारी कंपनियां हैं। अब इस आर्मी को तैयार करने के पीछे चीन की क्या मंशा है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *