कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा: केंद्र और राज्य में बीजेपी की दोबारा सरकार बनने से बेरोजगारी बढ़ी

Bharat Jodo Nyay Yatra : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को कहा कि केंद्र और राज्य में बार-बार बीजेपी की सरकार आने से बेरोजगारी बढ़ रही है।प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में अपने भाई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरा लोगों को संबोधित कर रहीं थीं।

Read also-दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया की सबसे बड़ी ‘अनाज भंडारण योजना’ की शुरुआत की

प्रियंका गांधी, नेता, कांग्रेस: अब आप खुद ही देख रहे हो खुद ही देख रहे हो बार-बार भाजपा की सरकार आ रही है। केंद्र में आ रही है, प्रदेश में आ रही है आपकी बेरोजगारी बढ़ रही है। आपकी मुश्किलें बढ़ रही हैं। तब किसान आंदोलन कर रहे थे दो साल पहले, आज किसान आंदोलन कर रहे हैं। तब सड़क पर बैठे थे सर्दी में ठंड में आज बैठे हैं। तब उनकी सुनवाई नहीं थी, आज उनकी सुनवाई नहीं है।”

राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस:नरेंद्र मोदी जी आपसे कहते हैं कि ये सबका हिंदुस्तान है, ये सबका हिंदुस्तान कैसे है? अगर इसमें 90 परसेंट लोगों को कोई भागीदारी नहीं मिल रही। हमने मेनिफेस्टो में साफ लिखा, मैं आपको रास्ता भी बता देता हूं, अगर 90 परसेंट को भागीदारी चाहिए तो पहला कदम, जिसका हाथ टूटा है तो पहला कदम आप क्या करते हो एक्स-रे कराते हो न? तो वैसे ही पहला कदम जाति जनगणना है।”

(SOURCE PTI)

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *