Delhi Politics: Manish Sisodia की गिरफ्तारी को हुआ 1 साल, सीएम केजरीवाल पहुंचे राजघाट… देखें तस्वीरें

Delhi Politics: दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया(Manish Sisodia)एक साल से जेल में बंद हैं।सौरभ भारद्वाज आगे बोलते है जिस तरह से केंद्र सरकार मनीष सिसौदिया और संजय सिंह जैसे आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं से बदला ले रही है वो बर्बर है।सीएम केजरीवाल AAP नेताओं के साथ राजघाट पहुंचे

शराब नीति मामले में मनीष सिसौदिया की गिरफ्तारी को आज एक साल हो गया है। इस मौके पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अन्य आप (AAP) नेताओं के साथ राजघाट पहुंचे। और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसौदिया को एक साल पहले फर्जी मामले में गिरफ्तार किया गया था।केंद्र सरकार एक साल में एक नए पैसे का भी सबूत नहीं पेश कर पाई।बता दें किसीबीआई(CBI) ने 26 फरवरी 2023 को कथित शराब नीति घोटाले में((Delhi Liquor Scam)भ्रष्टाचार के मामले में मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। बाद में ईडी ने उन्हें नौ मार्च को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया था।

Read also-Kolkata High Court: शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पर कोई रोक नहीं

क्रेंद सरकार पर साधा निशाना – केजरीवाल

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को एक साल पूरा होने पर सीएम केजरीवाल विरोध के लिए राजघाट पहुंचे।मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट और आम आदमी पार्टी के विधायक मौजूद रहे। राजघाट में जाकर सीएम ने महात्मा गांधी को याद किया और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

मनीष सिसौदिया हमारे लिए प्रेरणा स्त्रोत

मुख्यमंत्री केजरीवाल कहते है कि यदि वह आज भाजपा को ज्वाइन कर लेते है।तो उन्हें राहत मिल जांएगी। क्रेंद सरकार आप को परेशान करने के लिए जांच एजेंसी का सहारा ले रही है सीएम केजरीवाल आगे बोलते है मनीष सिसौदिया हमारे लिए प्रेरणा स्त्रोत है।वहीं ईडी के नोटिस पर सीएम ने कहा कि हम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे है। कोर्ट का जो भी फैसला आएगा हम उसे मानेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *