Himachal Rajya Sabha Election Result: अनुराग ठाकुर ने हिमाचल में राज्यसभा सीट जीतने पर पार्टी नेताओं को दी बधाई

Himachal Rajya Sabha Election Result: केंद्रीय मंत्री और हिमाचल के हमीरपुर से बीजेपी सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल राज्यसभा चुनाव के नतीजे के बाद बीजेपी के शीर्ष नेताओं को जीत की बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि माननीय हर्ष महाजन जी को हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद चुने जाने पर हार्दिक बधाई। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के सम्यक् नेतृत्व व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के सांगठनिक कार्यपद्धति के अन्तर्गत हर्ष महाजन जी हिमाचल के हितों की आवाज़ उच्च सदन में उठाने के लिए कृत संकल्पित रहेंगे ऐसा हमें पूर्ण विश्वास है।

Read Also: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में किया विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण

अनुराग सिंह ठाकुर ने आगे कहा है कि हिमाचल विधानसभा में बहुमत के बावजूद कांग्रेस ने बाहरी प्रत्याशी पर अपना भरोसा जताया मगर कांग्रेस की झूठी गारण्टियों, पार्टी की अंतर्कलह, और नेतृत्व में अविश्वास के चलते भाजपा के देवभूमि के स्थानीय प्रत्याशी की जीत यह दिखाती है कि जनता के साथ साथ कांग्रेसी नेताओं का विश्वास भी इस सरकार से उठ गया है। यह जीत भाजपा के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं की जीत है।

Himachal Rajya Sabha Election Result आने के बाद अनुराग ठाकुर ने दी जीत की बधाई

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आगे कहा कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और हिमाचल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल जी को भी इस जीत की असीम शुभकामनाएँ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *