Delhi Politics: गरीबों, युवाओं, महिलाओं की आवाज कब उठाएंगे बीजेपी नेता – कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत

Congress on Bjp

Delhi Politics:कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोमवार को बीजेपी से पूछा कि उसके नेता गरीबों, बेरोजगार युवाओं और महंगाई से सबसे ज्यादा प्रभावित लोगों के साथ कब खड़े दिखाई देंगे।मोदी का परिवार वाले मुद्दे पर सुप्रिया श्रीनेत ने मीडिया से बात की और अपना पक्ष रखा।पीटीआई वीडियो से बात करते हुए, श्रीनेत ने कहा, “बीजेपी लोगों को देश के ज्वलंत मुद्दों से गुमराह करती है। मुख्य मुद्दे बेरोजगारी, मुद्रास्फीति, अग्निवीर योजना, पेपर लीक हैं। वे इन विषयों पर बात नहीं करते हैं। वे लोगों को मुख्य मुद्दों से भटका रहे हैं।”उन्होंने कहा कि ”विपक्ष बीजेपी को मुख्य मुद्दों से भटकने नहीं देगा क्योंकि चुनाव से पहले सत्ताधारी पार्टी देश की जनता के प्रति जवाबदेह है।”

 Read also-Indian Idol 14: कानपुर के वैभव गुप्ता ने जीता इंडियन आइडल का खिताब- ट्रॉफी के साथ जीती…

 कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत बोल दी बड़ी बात

“इस देश के गरीबों, बेरोजगार युवाओं, महंगाई की सबसे ज्यादा मार झेल रहे लोगों और मणिपुर या कानपुर में अत्याचार झेल रही महिलाओं के साथ एकजुटता कब दिखाएगी? बीजेपी का बाराबंकी से पवन सिंह और उपेन्द्र रावत को उनके कुकर्मों के बावजूद टिकट देना महिलाओं के प्रति पार्टी के वास्तविक रवैये को दर्शाता है। बीजेपी देश के ज्वलंत मुद्दों से लोगों को गुमराह करती है। मुख्य मुद्दे हैं बेरोजगारी, महंगाई, अग्निवीर योजना जिसमें सेना को चार साल के भाड़े पर भेज दिया और पेपर लीक. वे इन विषयों पर बात नहीं करते। वे लोगों को मुख्य मुद्दों से भटका रहे हैं। पूरब की बात करो तो पश्चिम में भागते हैं, उत्तर की बात करो तो दक्षिण में भागते हैं। चुनाव दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं और 10 साल तक सरकार चलाने के बाद जवाब देने का समय आ गया है। हम आपको मुद्दों से भटकने नहीं देंगे”

(SOURCE PTI )

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *