Srinagar: PM मोदी ने श्रीनगर में कारोबारियों और शिल्पकारों से की बातचीत

Srinagar: PM Modi interacted with businessmen and craftsmen in Srinagar, Pm Modi visit Srinagar news in hindi

Srinagar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) गुरुवार को ‘विकसित भारत (Developed India), विकसित जम्मू कश्मीर’ (Developed Jammu Kashmir) कार्यक्रम में भाग लेने के लिए श्रीनगर (Srinagar) पहुंचे। इस दौरान वो 6,400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं का अनावरण करने के साथ सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे।

Read Also: Delhi: अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च किया नीति आयोग का ‘नीति फॉर स्टेट्स’ प्लेटफॉर्म

PM Modi ने की उद्यमियों, शिल्पकारों से मुलाकात 

बता दें कि पीएम मोदी (PM Modi) ने अपने सार्वजनिक कार्यक्रम से पहले स्थानीय उद्यमियों, शिल्पकारों से मुलाकात कर बातचीत की। अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद पीएम (PM ) की कश्मीर घाटी ( Kashmir Valley) की ये पहली यात्रा है। प्रधानमंत्री (PM) यहां श्रीनगर (Srinagar) हवाई अड्डे पर उतरे और फिर सेना की चिनार कोर के मुख्यालय बादामीबाग कैंट के लिए उड़ान भरी।

Read Also: Delhi: जब से दिल्ली में नए एलजी आए हैं, गरीबों के घर तोड़े जा रहे हैं-सौरभ भारद्वाज

श्रीनगर के लोगों ने पहले से लगाई थी आस

पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए पहले से ही कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। प्रधानमंत्री की रैली की जगह श्रीनगर का बख्शी स्टेडियम तिरंगे के रंग में रंगा दिख रहा था। वहीं श्रीनगर के लोगों ने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी बड़ी समस्या है और पीएम मोदी को इस पर सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए। अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को खत्म किए जाने के बाद पहली कश्मीर यात्रा के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6,400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे और गुरुवार को श्रीनगर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *