UP: अमरोहा में बीजेपी कार्यकर्ता का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

UP: Dead body of BJP worker found in Amroha, police engaged in investigation. UP crime news in hindi

UP: उत्तर प्रदेश (UP) के अमरोहा में गुरुवार को एक बीजेपी (Bjp) पार्टी कार्यकर्ता का शव मिला। पुलिस को संदेह है कि उसकी हत्या किसी निजी दुश्मनी के कारण की गई। पीड़ित का शव सोहरका गांव में एक खेत के पास मिला था। इस मामले में अबतक दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। तीसरे आरोपित का पता नहीं चल सका है।

Read Also: Srinagar: PM मोदी ने श्रीनगर में कारोबारियों और शिल्पकारों से की बातचीत

खेल के पास मिला Bjp कार्यक्रता का शव

बता दें, एक बीजेपी (Bjp) कार्यक्रता का शव आज यानी 7 मार्च को सोहरका गांव में एक खेत के पास मिला। मरने वाले व्यक्ति के परिवार वालों ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है जिनके खिलाफ शिकायत दर्ज ली गई है। 3 में से 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और तीसरे की खोज की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Read Also: Delhi: अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च किया नीति आयोग का ‘नीति फॉर स्टेट्स’ प्लेटफॉर्म

पीड़ित के रिश्तेदार ने बताया कि हम दोनों दूकान से घर जाने के लिए निकले उसने दुकान बंद कर दी और फिर मैं वहां से चला गया। उसके बाद वह कहां गया, मुझे नहीं पता। मैं पास में ही रहता हूं, उनके परिवार ने मुझे उनके लापता होने की खबर बताई तो हमने उन्हें ढूढंने की बहुत कोशिश की, हमने रात में जंगल और खेत में ढूंढा वो लेकिन कही मिलें नहीं।

आरोपियों से की जा रही है पूछताछ

अमरोहा के एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया, आज सुबह सूचना प्राप्त हुई कि सोहरका गांव के सतपाल जी के एक डेथ बॉडी यहां पर खेत के पास पड़ी मिली है। तो तत्काल पुलिस पहुंचकर शव के परीक्षण हेतु मोर्चरी भेजवाया है। और परिवार वालों से बात करके इनके परिचित तीन लोगों के नामजद किया गया है। इनके बीच पूर्व का विवाद सामने आया है। इसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हम उनसे पूछताछ कर रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *