महंगाई से जलभराव तक BJP सरकार पर जमकर बरसे कैप्टन अजय यादव, नेपाल त्रासदी में मारे गए लोगों…

Haryana: पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव ने भाजपा सरकार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर जमकर निशाना साधा। कैप्टन अजय यादव ने बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि चीनी और प्याज के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एथेनॉल के नाम पर चीनी के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। वे रेवाड़ी के दिल्ली रोड बाईपास पर अपने पिता एवं रेवाड़ी के प्रथम विधायक राव अभय सिंह की जन्मतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे को लेकर उन्होंने सरकार पर कटाक्ष करते हुए इसे ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ जैसा बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर छात्रों की लड़ाई लड़ेगी। दिल्ली में हुई गैंगरेप की घटना की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। लगातार हो रहे धरना-प्रदर्शनों को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा और कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। Haryana
आयुष्मान योजना को लेकर आईएमए की नाराजगी पर कैप्टन अजय यादव ने कहा कि सरकार आर्थिक रूप से कंगाल हो चुकी है और योजनाओं के नाम पर जनता को झूठे प्रलोभन दिए जा रहे हैं। उन्होंने लाडो लक्ष्मी योजना का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं को योजना की राशि नहीं मिल रही है। Haryana
रेवाड़ी और गुरुग्राम में जलभराव की समस्या को लेकर उन्होंने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि “राजा साहब मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों से दूरी बना रहे हैं, इसलिए समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। नेपाल त्रासदी में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण प्राकृतिक आपदाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। सफाई कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए कैप्टन अजय यादव ने सरकार से जल्द समाधान की मांग की।
रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव के सफाई अभियान पर उन्होंने कहा कि एक दिन झाड़ू लगाने से सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होगी, इसके लिए पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मचारियों की भर्ती करनी होगी। पुण्यतिथि कार्यक्रम में राव अभय सिंह को याद करते हुए कैप्टन अजय यादव ने कहा कि उनके पिता रेवाड़ी के प्रथम विधायक थे और उन्होंने बिना वेतन के जनता की सेवा की। उन्होंने कहा कि राव अभय सिंह ईमानदारी और जनसेवा की मिसाल रहे हैं।’

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *