Sudha Murthy: समाजसेवी और लेखिका सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत

समाजसेवी और लेखिका सुधा मूर्ति ( Sudha Murthy ) को शुक्रवार को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विविध क्षेत्रों में उनके योगदान की सराहना की है और ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

Sudha Murthy राज्यसभा के लिए हुईं मनोनीत

PM मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उच्च सदन में उनकी मनोनयन ‘नारी शक्ति’ का एक सशक्त प्रमाण है, जो राष्ट्र की नियति को आकार देने में महिलाओं की ताकत और काबिलियत की मिसाल भी है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि भारत की राष्ट्रपति ने Sudha Murthy Ji को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है।

Read Also: नॉर्दर्न रेलवे ने तीन स्टेशन को बनाया पिंक स्टेशन, सभी जिम्मेदारी महिलाओं पर

सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा सहित विविध क्षेत्रों में Sudha Murthy का योगदान असीम और प्रेरणादायक रहा है।’’ इंफोसिस के सह-संस्थापक एन. आर. नारायणमूर्ति की पत्नी ‘मूर्ति ट्रस्ट’ की अध्यक्ष भी हैं और उन्होंने कई किताबें लिखी हैं।

Read Also: Delhi News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस लॉन्च किया

लेखिका सुधा मूर्ति 73 वर्ष की हैं और संसद के उच्च सदन के लिए उनका मनोनयन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन हुआ है। उन्हें वर्ष 2006 में पद्मश्री और 2023 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

PTI

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *