नॉर्दर्न रेलवे ने तीन स्टेशन को बनाया पिंक स्टेशन, सभी जिम्मेदारी महिलाओं पर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: महिला दिवस के मौके पर शुक्रवार को रेलवे ने भी एक अच्छा कदम उठाया है। नॉर्दर्न रेलवे ने अपने तीन स्टेशन को पिंक स्टेशन बनाया है। इन स्टेशन पर लोको पायलट टेक्नीशियन, स्टेशन मास्टर से लेकर लोगों की सुरक्षा तक की जिम्मेदारी महिलाओं के कंधों पर होगी। इस पहल की कोशिश महिलाओं के बराबर की भागीदारी दिखाने की है।

इस दौरान दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर महिला लोको पायलट मालगाड़ी चलाती हुई दिखाई दी, जो एक बेहद ही कठिन काम है। स्टेशन का पूरा जिम्मा महिला स्टेशन मास्टर के कंधों पर ही है।

  Read Also-Jammu Kashmir: पीएम मोदी ने सेल्फी लेने के मेरे सपने को सच कर दिया-कारोबारी नाजिम नजीर

स्ट्रेशन में एंट्री से लेकर टेक्नीशियन तक के काम की सभी जिम्मेदारी महिलाओं को दी गई है। नॉर्दर्न रेलवे ने अपने तीन स्टेशन को पिंक स्टेशन घोषित किया है जो महिलाओं के सम्मान में किया गया है। कर्मचारियों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपनी महिला कर्मचारियों को उजागर करने के उत्तर रेलवे के कदम की सराहना की।

pti

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *