Delhi News: राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस लॉन्च, एक क्लिक पर मिलेगी सहकारी क्षेत्र की सभी जानकारी

Delhi News:केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह (Union Home and Cooperation Minister Amit Shah) ने शुक्रवार को राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस लॉन्च किया।डेटाबेस लॉन्च करते हुए शाह ने कहा, “डिजिटली उपलब्ध ये डेटाबेस बहुत बड़ा काम करेगा। सरकार से समृद्धि, डिजिटल से डेवलपमेंट और डेटाबेस से लक्ष्यों की डिलीवरी, ये तीनों लक्ष्य अगर कोई सिद्ध करेगा तो हमारा कोऑपरेटिव डेटाबेस सिद्ध करेगा। इससे सहकारिता को बढ़ावा मिलेगा।”अमित शाह ने कहा कि डेटाबेस को तैयार करने में लगभग दो साल का समय लगा। अब कोई भी एक क्लिक पर सहकारी क्षेत्र के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है।राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस एक वेब-आधारित डिजिटल डैशबोर्ड है, जिसमें राष्ट्रीय स्तर का, राज्यों का और सहकारी समितियों का डेटा शामिल किया गया है।

Read also- Mission 2024: लोकसभा की चुनावी जंग को तैयार हरियाणा यूथ कांग्रेस ब्रिगेड, महासम्मेलन से क्या बनेगा काम ?  

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा ये डेटाबेस बहुत बड़ा काम करेगा

“डिजिटली उपलब्ध ये डेटाबेस बहुत बड़ा काम करेगा। सरकार से समृद्धि, डिजिटल से डेवलपमेंट और डेटाबेस से लक्ष्यों की डिलीवरी, ये तीनों लक्ष्य अगर कोई सिद्ध करेगा तो हमारा कोऑपरेटिव डेटाबेस सिद्ध करेगा। इससे सहकारिता का एक्सपेंसन भी होगा, डिजिटल माध्यम से डेवलपमेंट भी होगा और डेटाबेस से डिलीवरी का काम भी होगा। ये तीनों मंत्रों को सिद्ध करने का काम हमारा डेटाबेस करेगा। मित्रों डेटा एक कंपास की तरह है, जैसे कंपास घनघोरे अंधेरे में अंत तक दिखाई पड़ने वाले समंदर के अंदर जहाज का दिशा-दर्शन करता है, इसलिए इसी तरह से डेटा, डेवलपमेंट को सही डायरेक्शन देने का काम करता है।”

आत्म निर्भर भारत की दिशा मे एक और मजबूत कदम

राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस केंद्रीय मंत्रालय राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों और सहकारी समितियों के बीच कुशल संचार के लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में काम करेगा ।जिससे सहकारी क्षेत्र से जुडे़ सभी भागीदारों को लाभ होगा। आत्म निर्भर भारत की दिशा मे एक औक मजबूत कदम है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *