National Creators Award: पीएम मोदी ने 23 लोगों को दिया नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड -देखें पूरी लिस्ट

National Creators Award

National Creators Award: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज भारत मंडपम में पहले ‘नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। क्रिएटर्स कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं को और उनकी क्रिएटिविटी को सम्मान देने के लिए यह अवॉर्ड पहली बार आयोजित हो रहे हैं। इससे क्रियेटर्स को मोटिवेशन मिलेगा। इस मौके पर पीएम मोदी ने कथावाचक जया किशोरी से लेकर लोकगायिका मैथिली ठाकुर और आरजे रौनक तक कई युवा हस्तियों को सम्मानित किया है।

Read also- Sudha Murty: मशहूर बिजनेसवूमन सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए हुईं मनोनीत, प्रधानमंत्री ने दी बधाई

PM मोदी ने कथा वाचक जया किशोरी को दिया सोशल चेंज…

प्रधानमंत्री ने कथा वाचक जया किशोरी को बेस्ट क्रिएटर फॉर सोशल चेंज का अवॉर्ड दिया है। साथ ही कल्चरल ऐंबैस्डर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मैथिली ठाकुर को सौंपा है। इसके अलावा कीर्तिका गोवंदासामी को बेस्ट स्टोरीटेलर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। ड्रू हिक्स को सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान पीएम मोदी का पुरस्कार विजेताओं के साथ दिलचस्प संवाद भी देखने को मिलाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह अवॉर्ड देश की सोशल मीडिया कंटेंट कम्युनिटी में इनोवेशन और क्रिएटिविटी की दिशा में उठाए गए कदमों को सम्मानित करने का है।

नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड्स 20 कैटेगरीज में दिए गए

पीएम मोदी ने देश के पहले नेशनल क्रिएटर्स अवार्डस में मल्हार कलांबे को स्वच्छता राजदूत पुरस्कार से भी सम्मानित किया।अवार्ड मिलने के बाद कलांबे ने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ सफाई से संबंधित वीडियो बनाना चाहते हैं उसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा है कि उनको मौका मिलेगा उसके बाद उन्होंने लोकसभा इलेक्शन को लेकर विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि ये हर प्रकार की सफाई में काम आ सकता है इस चुनाव में भी सफाई होने वाली है।नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड्स 20 कैटेगरीज में दिए गए। इनके लिए करीब 1.5 लाख नॉमिनेशन मिले। वोटिंग राउंड के दौरान विनर्स का सिलेक्शन करने के लिए लगभग 10 लाख वोट डाले गए। इसके बाद तीन इंटरनेशनल क्रिएटर्स समेत 23 विजेताओं का चुनाव किया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *