Sudha Murty: मशहूर बिजनेसवूमन सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए हुईं मनोनीत, प्रधानमंत्री ने दी बधाई

Sudha Murty

Sudha Murty:मशहूर लेखिका और समाज सेविका सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किया गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी।पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। राज्यसभा में उनकी मौजूदगी नारी शक्ति का शक्तिशाली प्रमाण है। सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान प्रेरणादायक रहा है।राज्यसभा के लिए मनोनीत होने के बाद सुधा मूर्ति ने कहा कि मैं खुश हूं, लेकिन अब मुझे लग रहा है कि मुझ पर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। पीएम मोदी ने पहले भी मेरे काम की तारीफ की है। मैं उन्हें धन्यवाद कहना चाहती हूं। मुझे खुशी है कि अब मुझे गरीबों की मदद करने के लिए बड़ा प्लेटफॉर्म मिल रहा है।

Read also- Russia Ukraine War:रूस यूक्रेन वॉर में मारे गए एक भारतीय की मौत के बाद विदेश मंत्रालय ने अहम बयान जारी किया

सुधा मूर्ति को कन्नड़ और अंग्रेजी साहित्य में उनके योगदान …

सुधा मूर्ति मशहूर बिजनेसमैन और इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति की पत्नी हैं। ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक उनके दामाद हैं।सुधा मूर्ति को कन्नड़ और अंग्रेजी साहित्य में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। उन्होंने विभिन्न शैलियों में 30 से अधिक किताबें लिखी हैं। उनकी किताबों का कई भाषाओं में अनुवाद किया गया है।सुधा की कई किताबें उनके वास्तविक जीवन के अनुभवों पर आधारित हैं।सुधा मूर्ति एक सफल लेखिका के अलावा एक टीचर और इंफोसिस फाउंडेशन की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी हैं। सुधा मूर्ति को सामाजिक कार्यों के लिए 2006 में पद्म श्री और 2023 में भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *