सीलमपुर में एक युवक की गोली मारकर की हत्या,एक घायल

One youth shot dead in Seelampur, one injured

Seelampur news – उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में शनिवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. जबकि एक अन्य घायल हो गया. दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कथित हमला रात आठ बजकर 45 मिनट पर हुआ. उन्होंने बताया कि 25 वर्षीय अरबाज और 30 साल के आबिद को कई राउंड गोलियां लगीं. गंभीर अवस्था में दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने अरबाज को मृत घोषित कर दिया.

अधिकारी ने कहा, 25 से 30 साल के घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने अरबाज को मृत घोषित कर दिया। आबिद को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

Read also- Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले इलेक्शन कमिशनर अरुण गोयल ने पद से दिया इस्तीफा

उन्होंने कहा मृतक अरबाज पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे तो वहीं घायल आबिद के रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है.उन्होंने कहा कि शूटरों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं औऱ आरोपियों की तलाश जारी है.एक और पुलिस अधिकारी ने कहा कि गैंगवार की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.

उत्तर पूर्वी दिल्ली DCP जॉय तिर्की ने कहा कि देखिए पौने नौ बजे की वारदात है ब्रह्मपुरी पुलिया के पास का, सीलमपुर थाने का इलाका पड़ेगा। दो लड़कों के गोली लगी है, एक की मौत हो गई। मरने वाले का नाम अरबाज है। पुराने केस हैं उसके ऊपर, उसके साथ में था जो आबिद उसके बारे में भी अभी हम लोग वैरिफाई कर रहे हैं। पता लगा है कि उसके ऊपर भी कुछ मामले हैं, कंफर्म अभी कर रहे हैं उसको.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *