Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला- चुनाव आयुक्त का इस्तीफा लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी

Lok Sabha Polls 2024

Lok Sabha Election 2024:कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रविवार को कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल का इस्तीफा लोकतंत्र में खतरे की घंटी है।हरियाणा के कैथल में रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि एक चुनाव आयुक्त ने पहले इस्तीफा दे दिया था। अब दूसरे ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग में तीन सदस्य होते हैं और अब केवल एक सदस्य बचा है। ये देश में लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है।

Read also-Lucknow Airport: लखनऊ एयरपोर्ट के टर्मिनल टी-3 का हुआ शुभारंभ, राजनाथ सिंह ने कही ये बातें

चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा दिया…

अरुण गोयल ने 2024 के लोकसभा चुनावों के ऐलान से पहले शनिवार को चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा दे दिया है।उनका कार्यकाल पांच दिसंबर, 2027 तक था और वे अगले साल फरवरी में मौजूदा आयुक्त राजीव कुमार की रिटायर होने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) बन सकते थे।अरुण गोयल पंजाब कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी थे। वे नवंबर 2022 में चुनाव आयोग में शामिल हुए।

रणदीप सुरजेवाला ने कही ये बात…

प्रजातंत्र के लिए ये गंभीर बात है। एक चुनाव आयुक्त पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं, एक और ने दे दिया। तीन सदस्यों का चुनाव आयुक्त होता है अब एक सदस्य का रह गया है ये प्रजातंत्र के लिए बड़ा घातक सिद्ध होगा और प्रजातंत्र के लिए खतरे की सबसे बड़ी घंटी है।बता दें कि चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) कार्यक्रम की संभावित घोषणा से कुछ दिन पहले शनिवार को पद से इस्तीफा दे दिया। गोयल का कार्यकाल पांच दिसंबर 2027 तक था और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार के रिटायर होने के बाद वह अगले साल फरवरी में संभवत: सीईसी का पदभार संभालते।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *