New Year 2025: पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं नव वर्ष की शुभकामनाएं

PM Modi News:

New Year 2025:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि नया साल सभी के जीवन में सुख और समृद्धि लाए।पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘2025 की ढेर सारी शुभकामनाएं। ये वर्ष सभी के लिए नए अवसर, सफलता और अंतहीन आनंद लेकर आए। सभी को बेहतर स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिले।”

Read also-जम्मू कश्मीर में साइबर सेल को मिली बड़ी सफलता, 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सुलझाया

आज से नए साल 2025 की शुरुआत हो चुकी है. इस मौके पर हर कोई जश्न मना रहा है. लोग अपने प्रियजनों को शुभकानाएं दे रहे हैं।

दिल्ली में धूूमधाम से मनाया गया न्यू ईयर – दिल्ली के कनॉट प्लेस में नए साल का जश्न मनाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने अपने अपने तरीके से साल 2024 को विदा किया और साल 2025 का स्वागत किया।लोगों ने नाचते गाते और झूमते हुए नए साल 2025 का स्वागत किया।जैसे ही 12 बजे कनॉट प्लेस में में जैसे ऊर्जा भर गई। पूरा वातावरण सड़कों पर संगीत की धुन और रोशनी से सराबोर हो गया।

New Year 2025: 
New Year 2025:

Read also-दुबई में धूमधाम से किया New Year का स्वागत,बुर्ज खलीफा पर हुई जमकर आतिशबाजी

राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी- दिल्ली में नए साल के जश्न के बीच राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। चप्पे चप्पे पर पुलिस निगरानी रख रही है।जश्न के लिए कनॉट प्लेस, आईटीओ और कर्तव्य पथ भारी भीड़ उमड़ी हुई है। पुलिस वाहनों की गहन जांच कर रही है और नशे में गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।पुलिस ने नशे में गाड़ी चलाने वालों को रोकने के लिए विशेष जांच चौकियां भी स्थापित की हैं ।

श्रद्धालुओं ने मंदिर में की पूजा-  दिल्ली में साल 2025 की सुबह  श्रद्धालुओं ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में, खास तौर पर कनॉट प्लेस में नए साल के जश्न को ध्यान में रखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। करीब 20,000 पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *