Kiran Sheikh Community- असम कैबिनेट ने ‘किरण शेख’ समुदाय के लिए विकास परिषद को दी मंजूरी

CAA Rules

Kiran Sheikh Community- असम सरकार के मंत्रिमंडल ने बराक घाटी में रहने वाले ‘किरण शेख’ समुदाय (Kiran Sheikh Community)के लिए एक विकास परिषद बनाने को मंजूरी दे दी है। असम के पर्यटन मंत्री जयंत मल्ला बरुआ ने ये जानकारी दी.मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक में रविवार को ये फैसला लिया गया इसी दौरान बरुआ ने कहा कि बराक घाटी में किरण शेख समुदाय लंबे समय से विकास परिषद की मांग कर रहा था। उनके मुताबिक दूसरे समुदायों के लिए ऐसी ही विकास परिषदों की तर्ज पर कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी है।उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने स्कूलों में प्राथमिक स्तर पर मणिपुरी भाषा में शिक्षा के लिए मेइती लिपि के इस्तेमाल पर भी सहमति दे दी है।

असम पर्यटन मंत्री जयंत मल्ला बरुआ ने कहा कि असम का एक कम्युनिटी है किरण शेख बोल के, जो बराक वैली में है। इस कम्युनिटी के लोगों का डेवलपमेंट काउंसिल का बहुत दिनों से डिमांड था और आज असम कैबिनेट ने इन प्रिंसिपल किरण शेख डेवलपमेंट काउंसिल बनाने का सिद्धांत लिया है और ये कम्युनिटी के डेवलपमेंट के लिए ये काउंसिल बहुत बड़ा फायदेमंद होगा।

Read also –CM योगी ने किया गाजीपुर बस दुर्घटना में जान गंवाने वालों व घायलों के पीड़ित परिजनों को मुआवजे का ऐलान

आगे कहा कि आज आप जानते हैं असम में, जो सेमीकंडक्टर पॉलिसी हम लोग बनाए थे असम सेमीकंडक्टर पॉलिस 2023, इस पॉलिस के थ्रू, बहुत केंद्रीय सरकार की सहायता से, इनीशिएटिव से हम लोगों ने जागीरोड में एक बहुत बड़ा सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री शुरू होने जा रहा है तो आगामी 13 तारीख को हमारे ऑनरेबल प्राइम मिनिस्टर ने वर्चुअली इस सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री का शिलान्यास करेंगे और इस शिलान्यास से हमारी पॉलिसी के थ्रू जो बेनिफिट टाटा ग्रुप को मिलना चाहिए, सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री का आज व्यवस्था हम लोग पॉलिसी में जो बोला था

उसको इमीडिएटली डिसाइड किया जाए, इमीडिएटली देना है, और उसके लिए इंडस्ट्री डिपार्टमेंट को दायित्व दिया गया है, जो इमीडिएटली ये काम करना है। तो मेनली आज ये दो बात हुआ है और असम का एक जो हमारे एरिया में मणिपुरी लैंग्वेज है, मणिपुरी लैंग्वेज का जो मैतेई या मणिपुरी माइत स्क्रिप्ट है, इस स्क्रिप्ट को आज एप्रूव किया गया है, ये स्क्रिप्ट से नेक्स्ट जो 2025 से मणिपुरी लैंग्वेज का जो किताबें वगैरह निकलेगा, उस लैंग्वेज में निकलेगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *