Delhi Fire- चार मंजिला इमारत में आग लगने से 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत

Delhi fire news, Delhi NCR News in Hindi, Latest Delhi NCR News in Hindi, Delhi NCR Hindi Samachar

Delhi Fire – राजधानी दिल्ली के शास्त्री नगर में गुरुवार सुबह एक चार मंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग लगने से दो बच्चों समेत एक विवाहित जोड़े की दम घुटने से मौत हो गई।हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान 30 साल के मनोज, पत्नी सुमन (28) और पांच और तीन साल की दो बच्चियों के रूप में की गई है।

पुलिस ने कहा कि उन्हें सुबह करीब पांच बजकर 20 मिनट पर शाहदरा के शास्त्री नगर इलाके में भीषण आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड टीम को सूचित किया गया। उन्होंने बताया कि एक लोकल पुलिस टीम, चार फायर टेंडर, एम्बुलेंस और पीसीआर वैन को हादसे की जगह पर भेजा गया।

Read also – Bharat Jodo Nyay Yatra- राहुल गांधी की न्याय यात्रा किस दिन होगी होगी

जिस इमारत में आग लगी, उसमें चार मंजिल हैं और ग्राउंड फ्लोर पर कार पार्किंग की सुविधा है.और आगे कहा कि आग पार्किंग से शुरू हुई और धुआं पूरी इमारत में फैल गया. वही एक चश्मदीद ने बताया कि आग बहुत भयंकर थी। जो लोग अंदर फंसे थे वे बाहर नहीं आ सके। कुछ लोग मारे गए, कुछ घायल हुए और इनमें बच्चे भी शामिल हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *