Bjp candidate list 2024:कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई हावेरी से चुनाव लड़ेंगे

Bjp candidate list 2024

Bjp candidate list 2024:कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई लोकसभा सीट हावेरि से चुनाव लड़ेगें। बीजेपी ने बसवराज बोम्मई  को हावेरि से लोकसभा उम्मीदवार बनया है। लोकसभा का टिकट मिलने पर बोम्मई ने कहा कि उन्हें ज्यादा तैयारी की जरूरत नहीं है क्योंकि उन्होंने 12 साल तक एमएलसी के रूप में हावेरि का प्रतिनिधित्व किया है।हावेरि से तीन बार के सांसद शिवकुमार चनाबसप्पा उदासी को इस बार टिकट नहीं दिया है।

लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की दूसरी सूची..

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने बुधवार की शाम दूसरी लिस्ट जारी की ।इसमें लिस्ट में बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 72 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया।लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने नागपुर से नितिन गडकरी, मुंबई  नॉर्थ से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया  है। वहीं बीजेपी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को करनाल से लोकसभा उम्मीदवार बनाया है।

2 मार्च को BJP ने जारी की पहली सूची..

इससे पहले बीजेपी ने 2 मार्च को लोकसभा चुनाव की पहली लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में भाजपा ने 195 कैंडिडेट्स के नाम जारी किए थे। पहली और दूसरी लिस्ट को मिलाकर पार्टी ने अब तक कुल 267 कैंडिडेट्स के नाम जारी किए गए है।

Read also-CAA Rules: सीएए लागू होने पर सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने दी ये प्रतिक्रिया

बसवराज बोम्मई ने बोल दी बड़ी बात

लोकसभा चुनाव का टिकट मिलने पर बसवराज बोम्मई ने कहा बहुत ज्यादा तैयारी की जरूरत नहीं है क्योंकि मैंने इन जिलों – हावेरि और गदग का 12 साल तक लोकल निकायों से एमएलसी के रूप में प्रतिनिधित्व किया है। ये दोनों जगह लोकसभा के अंतर्गत आती हैं। मैंने सभी गांवों का दौरा किया है और अब मैं बस वहां गया और लोगों से मुलाकात की है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *