पंजाब: पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी कांग्रेस सांसद परनीत कौर BJP में हुईं शामिल

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी और सांसद परनीत कौर कांग्रेस छोड़कर आज BJP में शामिल हो गयी हैं। माना जा रहा है कि BJP परनीत कौर को पटियाला सीट से आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए मैदान में उतार सकती है। हालांकि इस संबंध में अटकलें पिछले काफी समय से ही लगाई जा रही थीं। परनीत कौर ने दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में भाजपा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़,भाजपा महासचिव तरुण चुघ और अरुण सिंह की मौजूदगी में BJP का कमल थामा है।

BJP में शामिल होने के बाद क्या बोली परनीत कौर ?

बीजेपी में शामिल होने के बाद परनीत कौर ने कहा कि मैं आज BJP में शामिल हो रही हूं। पिछले 25 साल से मैने लोकतंत्र के लिए काम किया है। आज समय आ गया है जो हमारे बच्चों का कल बेहतर बना सके मोदी जी के काम और नीति को देख कर, विकसित भारत का जो कार्यक्रम चल रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में ही हम अपने बच्चो और देश को सुरक्षित रख सकते है। मैं मोदी जी, नड्डा जी और BJP का धन्यवाद करती हूं।

Read Also: One Nation One Election: एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की समिति ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपी रिपोर्ट

कैप्टन अमरिंदर सिंह के BJP में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने सांसद परनीत कौर को तीन फरवरी 2023 को पार्टी से निलंबित कर दिया था। इसके बाद भी परनीत कौर कैप्टन अमरिंदर के कार्यक्रमों में शामिल होती रहीं।

परनीत कौर पिछले 25 वर्षों से पटियाला लोकसभा सीट से चुनाव लड़ती आ रही हैं। परनीत कौर को BJP इसी सीट से उम्मीदवार बना सकती है। ऐसा पहली बार होगा जब BJP पटियाला सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेगी। परनीत कौर को चुनाव मैदान में उतारने के लिए BJPअपनी उम्र नीति में भी ढील दे सकती है। परनीत कौर कांग्रेस से 1999, 2004 और 2009 का लोकसभा चुनाव लगातार जीती थीं। 2014 में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार से वह चुनाव हार गईं, लेकिन 2019 में उन्होंने दोबारा जीत हासिल की थी।

Read Also:CM बनने के बाद PM मोदी का आशीर्वाद लेकर क्या बोले नायब सैनी ?-जानें

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *