Lok Sabha Election 2024: बीजेपी चाहती है सभी विपक्षी नेताओं को अंदर कर दो उसके बाद लोकसभा चुनाव जीत जाएंगे- भगवंत मान

Lok Sabha Election 2024
Lok Sabha Election 2024:पंजाब के मुख्यमंत्री और AAP नेता भगवंत मान ने  अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को बीजेपी का ‘राजनैतिक प्रतिशोध’ बताया।उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी बिना किसी विरोध के लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती है।शनिवार को पीटीआई वीडियो से खास बातचीत में मान ने भारत की राजनैतिक हालात की तुलना बांग्लादेश और रूस से की और कहा कि विपक्षी दलों की आवाजों को दबाया जा रहा है।उन्होंने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या ये लोकतंत्र है? जो लोगों के लिए अस्पताल, स्कूल बना रहा है, या जो राज्यसभा में बोल रहा है, आप उन्हें जेल में डाल रहे हैं?

ये कहां लिखा है कि जेल में बैठकर कोई सरकार नहीं चला सकता…भगवंत मान

गिरफ्तारी के बाद भी केजरीवाल के दिल्ली सरकार चलाने के बारे भगवंत मान ने कहा, ये कहां लिखा है कि जेल में बैठकर कोई सरकार नहीं चला सकता? इस तरह से किसी को भी जेल हो सकती है। कानून कहता है कि कोई भी व्यक्ति अपने कर्तव्यों का पालन कर सकता है जब तक कि वो दोषी साबित न हो जाए।भविष्य में दिल्ली के मुख्यमंत्री के बनने की संभावना पर मान ने कहा, कोई भी अरविंद केजरीवाल का पद नहीं ले सकता।कथित शराब नीति घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। उन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया।

Read also-कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह: अगर पार्टी मुझसे मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने को कहेगी तो मैं लड़ूंगा

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केजरीवाल पर की ये बात

“देखिए ये तो पॉलिटिकल वेनडेटा है। बीजेपी चाहती है सभी विपक्षी नेताओं को अंदर कर दो उसके बाद लोकसभा चुनाव जीत जाएंगे। बांग्लादेश में भी ऐसे ही होता है। अभी बांग्लादेश में चुनाव हुए हैं सारा विपक्ष जेल में हैं। अभी रूस में क्या हुआ। 88 प्रतिशत वोट लेकर पुतिन राष्ट्रपति बन गए 2030 तक 2040 तक भी बनेंगे। जो 12 प्रतिशत वोट थे ना वो उसके खिलाफ नहीं थे, वो खराब वोट हैं। यानि कोई खिलाफ ही नहीं बोल सकता। क्या ये लोकतंत्र है।

भारत दुनिया का  सबसे बड़ा लोकतंत्र है…

हम तो दुनिया में सबसे बडा लोकतंत्र कहते हैं खुद को। ये डेमोक्रेसी है क्या जिसने अस्पताल बनाया उसको अंदर कर दो, जिन्होंने स्कूल बनाया उसको अंदर कर दो। जो राज्यसभा में बोलता है उसको अंदर कर दो। जो स्टेजों पर बोलता है उसको अंदर कर दो। हम ही हम, हम ही हम, हम ही हम जिधर देखो उधर हम ही हम। ऐसा थोड़े ही चलता है। आज डॉक्टर भीम राव आंबेडकर जी के संविधान को बचाने की जरूरत है। 140 करोड़ सब जानते हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *