बीजेपी नेता जयराम ठाकुर ने छह पूर्व कांग्रेस विधायक और तीन निर्दलीय विधायकों का बीजेपी में स्वागत किया

Himachal Political Crisis

Himachal Politics: बीजेपी में शनिवार को शामिल हुए सत्तारूढ़ कांग्रेस के छह विधायक और तीन निर्दलीय विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं।बीजेपी नेता जयराम ठाकुर ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया और कहा कि नरेंद्र मोदी के परिवार में सभी का स्वागत है।हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इंद्रदत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा बीजेपी में शामिल हो गए हैं।इसके साथ ही तीन निर्दलीय आशीष शर्मा, केएल ठाकुर और होशियार सिंह भी पार्टी में शामिल हो गए हैं।शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की मौजूदगी में सभी बागी विधायक बीजेपी में शामिल हो गए। उनके साथ राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन भी मौजूद रहे।

मोदी के परिवार की ओर से अभिनंदन करता हूं….जयराम ठाकुर

ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि नौ विधायकों को चुने हुए विधायकों को 14 महीने के बाद अपने विधायक की सदस्यता को समाप्त करने के लिए विवश होना पड़ा ऐसा कदम उठाना पड़ा और मैं इन सभी साथियों के हौसले की दात देता हूं और अभिनंदन करता हूं और तीन विधायक तो निर्दलीय विधायक हैं जो किसी पार्टी के सहयोग और समर्थन से नहीं बने थे। नरेंद्र मोदी के परिवार की ओर से अभिनंदन करता हूं स्वागत करता हूं।

Read also-दिल्ली: CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, ED ऑफिस के बाहर सुरक्षा सख्त

बागी विधायकों ने थामा BJP का दामन

लोकसभा चुनाव से पहले काग्रेंस पार्टी को हिमाचल में बड़ा झटका लगा।कांग्रेस के छह बागी विधायकों ने भाजपा ( BJP) का दामन थाम लिया।  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी और उसकी की सरकार स्थिति हास्यास्पद बनी है। हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस में और भी कई विधायक घुटन महसूस कर रहे हैं तथा आने वाले दिनों में वे भी पार्टी छोड़ने का साहस दिखाएंगे

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *