उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने क्यों कहा केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्ष को खत्म करने के लिए किया.. ?

Uttarakhand Politics

Uttarakhand Politics:उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्ष को कुचलने के लिए किया जा रहा है और इससे लोकतंत्र कमजोर होगा।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार रात को शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें कोर्ट में पेशी के बाद 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड में भेज दिया गया है।

Read also-संबित पात्रा ने कांग्रेस से पूछा सवाल, ‘आपने कहा था केजरीवाल कट्टर ईमानदार हैं ….अब क्या हुआ?’

संविधान कमजोर होगा, भारत कमजोर होगा…हरीश रावत

लोकतंत्र में विपक्ष की एक भूमिका है और जिस तरीके से संवैधानिक एजेंसियों का सहारा लेकर विपक्ष को कुचला जा रहा है, जनता को इस पर विचार करना चाहिए। क्योंकि लोकतंत्र में यदि विपक्ष नहीं होगा तो लोकतंत्र कमजोर होगा और उससे जनता के हित कमजोर होंगे, संविधान कमजोर होगा, भारत कमजोर होगा। भारत की रक्षा के लिए संविधान की रक्षा के लिए एक मजबूत विपक्ष आवश्यक है और ये विचार करने का विषय भारत की जनता का है। जिस तरीके से एक-एक करके चुन-चुन के विपक्ष के नेताओं को जेल में डाला जा रहा है मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला जा रहा है, मंत्रियों को जेल में डाला जा रहा है जिनको महाभ्रष्ट कहा जा रहा है। जब वो भाजपा में चले जा रहे हैं तो पवित्र हो जा रहे हैं। उनको मंत्री बनाया जा रहा है।उप-मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। और जब वो विपक्ष में होते हैं तो महाभ्रष्ट होते हैं उनके वहां ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स भेजा जाता है।शराब घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। करीब 2 घंटे की छापेमारी और पूछताछ के बाद अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *