महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में लगी आग – पुजारी समेत 13 लोग बुरी तरह झुलसे..

Mahakal Temple

Mahakal Temple:उज्जैन में भस्म आरती के दौरान बड़ा हादसा हुआ।महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आग लग गई. इसकी वजह से घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के वक्त यहां होली का जश्न चल रहा था।जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया है,”गर्भगृह में भस्म आरती के दौरान आग लग गई.इस हादशे में मंदिर के पुजारी समेत 13 लोग चपेट में आ गए। फिलहाल घायलों का इलाज किया जा रहा है।

Read also-शरीर को भारी नुकसान पहुंचा सकती है कैल्शियम की कमी, जानें इसकी कमी के कारण और पूरा करने के उपाय ?

घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया..

इस हादसे में पांच पुजारी और चार श्रद्धालु बुरी तरह झुलस गए है। आरती के दौरान गुलाल डालने के बाद आग लग गई. गर्भगृह में धुलेंडी के चलते कवर लगाया गया है, जिसने आग पकड़ी और श्रद्धालुओं पर गिर गया । सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया.

आखिर कैसे लगी आग?

होली के दिन मंदिर के गर्भगृह में आग लगने से अफरा तफरी का माहौल मच गया।आरती के समय मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।सभी लोग महाकाल मंदिर के अंदर होली का त्योहार मना रहे थे। ये हादसा ऐसे समय में हुआ जब जब मंदिर में आरती की जा रही थी। इसी दौरान गुलाल उड़ाया जा रहा था, जिसके कारण आग लग गई।

ब्रह्म मुहूर्त में खुले मंदिर के कपाट..

होली के पर्व पर  ब्रह्म मुहूर्त में भस्म के दौरान 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। महाकाल को कोटि तीर्थ के कुंड के जल से अभिषेक गया। इसके बाद दूध, दही. घी, शक्कर, ताजे फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया.इस दौरान महाकाल मंदिर में काफी संख्या में हजारों श्रद्धालु मौजूद थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *