देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है होली का त्यौहार -PM मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई

PM MODI

PM Modi’s Holi message:लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सोमवार को देशभर में होली का जश्न मनाया जा रहा है।रविवार रात पूर्णिमा होने के कारण देशभर में होलिका दहन धूमधाम से मनाया गया।इस दौरान होलिक दहन कर असत्य पर सत्य की विजय की कामना की गई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को रंगों के त्योहार होली की शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा देश के मेरे सभी परिवारजनों को होली की शुभकामनाएं। स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए।

Read also-महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में लगी आग – पुजारी समेत 13 लोग बुरी तरह झुलसे..

होली को लेकर क्या मान्यता है?

होली को लेकर पौराणिक कथा में ऐसी मान्यता है कि इस दिन राक्षसी होलिका का अंत हुआ था,जो बुराई का प्रतीक मानी गई थी और भगवान विष्णु ने प्रिय भक्त प्रह्लाद के प्राणों की रक्षा की थी, जो अच्छाई और सच्चाई का प्रतीक माना गया। तब से लेकर हर साल होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है,जिसमें अपने भीतर की सभी बुराइयों को प्रतीकात्मक रूप से जलाया जाता  है। इसलिए लोग खुली जगहों में होलिका जलाते हैं।एक दूसरे पर रंग ,गुलाल लगाकर होली की शुभकामना देते है।

श्री कृष्ण और राधा रानी की पूजा का महत्व..

होली के दिन भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की पूजा की जाती है।ऐसी मान्यता है कि इस दिन राधा जी और कान्हा की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम और खुशहाली बनी रहती है। वाराणसी में चिता की राख की होली खेली जाती है।जिसे मसाने की होली के नाम से जाना जाता है।वहीं उज्जैन में भी होली पर महाकाल की भस्म आरती की जाती है,जिसे देखने के लिए भक्त कतार में लगे रहते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *