इजरायल के तेल अवीव में 2000 से ज्यादा लोगों ने होली और यहूदी त्योहार ‘पुरिम’ मनाया

Holi 2024

Holi 2024: 25 मार्च को देशभर में रंगों का त्योहार होली बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होली मनाई जाती है। इस दिन लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल और रंग लगाकर,गिले-शिकवे भूलकर साथ में होली का त्यौहार मनाते हैं।और एक दूसरे को होली की मुबारकबाद देते है।

Read also-अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने भारत में होली मनाई….कही ये बात

सात समुद्र पार भारतीयों ने मनाई होली…

इजरायल में 2000 से ज्यादा लोगों ने तेल अवीव के एक बाजार में भारतीय नृत्य, शास्त्रीय संगीत का आनंद लेते हुए होली और यहूदी समुदाय का त्योहार ‘पुरिम’ मनाया।इजरायल में भारतीय दूतावास के सहयोग से तेल अवीव नगरपालिका ने दोनों त्योहारों को मनाने के लिए आयोजन किया. हर साल एक ही दिन या एक दिन आगे पीछे दोनों त्योहार मनाए जाते हैं। इस कार्यक्रम में इजराइल के अलग-अलग हिस्सों में रह रहे छात्रों समेत भारतीय मूल के लोग शामिल हुए।

होली के पर्व में डूबे नजर आए …लोग

रंगों के त्योहार होली और यहूदी समुदाय के त्योहार ‘पुरिम’ में कई समानताएं हैं। इस दौरान लोग रंग बिरंगे कपड़ों में नजर आते हैं।इस अवसर पर याफो के पिस्सू बाजार में उत्सव जैसा माहौल था।याफो में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय दूतावास के उप प्रमुख राजीव बोडवाडे और तेल अवीव याफो नगरपालिका से ‘‘मिश्लामा लेयाफो” के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रफी शुशान ने हिस्सा लिया।दोनों त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाए जाते हैं। दोनों त्योहार लगभग एक ही समय मनाए जाते हैं। दोनों त्योहार खुली जगह पर मनाए जाते हैं जहां लोग एक साथ दूसरे के साथ नाचते-गाते हैं, खाने का लुत्फ उठाते हैं और साथ मिलकर मौज-मस्ती करते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *