अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने भारत में होली मनाई….कही ये बात

Holi 2024

Holi 2024:रंगों का त्योहार होली आज बड़ी ही धूमधाम से देशभर में मनाया जा रहा है।रविवार देर रात श्रद्धापूर्वक होलिका दहन किया गया।दोपहर में ही सुहागिनों द्वारा विधि विधान से होलिका की पूजा की गई जबकि रात्रि में धार्मिक अनुष्ठान के साथ होलिका दहन किया गया।होली के दिन लोग एक-दूसरे पर गुलाल अबीर लगाकर होली की शुभकामना देते है। हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होली मनाई जाती है।

अमेरिकी राजदूत ने भारत में खेली होली…

भारत में अमेरिकी राजदूत( एरिक गारसेटी) ने भी रंगों के पर्व को खास तरीके से मनाया है।गारसेटी ने एक्स पोस्ट के जरिए बताया कि वे भारत में अपनी पहली होली अमेरिकी मेवों से बनी स्वादिष्ट गुझिया के साथ मना रहे हैं।उन्होंने होली को परंपराओं का एक आनंददायक मिश्रण और अमेरिका-भारत दोस्ती का उत्सव बताया है।देशभर में सोमवार को होली मनाई जा रही है।

Read also-देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है होली का त्यौहार -PM मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई

होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

कोरोना महामारी के तीन वर्षों बाद लोगों में होली को लेकर खासा उत्साह नजर आया।क्योंकि इस साल न तो कोई महामारी है बल्कि आर्थिक रूप से लोग पहले  से अधिक सशक्त हुए।राजधानी दिल्ली में 3 हजार से अधिक जगह पर होली मिलन समारोह का कार्यक्रम किया गया। इसमें शामिल लोगों के चेहरे पर खुशी व उत्साह का भाव देखते ही बना रहा था।

देर रात बाजार में लगी रही भीड…

होली को लेकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है ।देर रात तक पिचकारी, गुलाल, रंग, होली वाले टीशर्ट, बैंड, नकली बाल समेत अन्य  की खरीदारी में लोग बाजारों में उमड़े और जमकर खरीदारी की। गुजिया, मठरी व नमकीन के साथ अन्य खाने-पीने के सामानों की भी खरीदारी होती रही।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *