पुणे के तालेगांव में इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा, 5 लोगों की मौत

पुणे के तालेगांव में इंद्रायणी नदी पर बने लोहे के पुल के ढहने से कई लोगों के बह जाने की आशंका है। इस हादसे में कुछ लोगों का रेस्क्यू किया गया है और अन्य की तलाश जारी है, वहीं 5 लोगों की मौत भी हुई है। स्थानीय विधायक सुनील शेलके ने इस घटना की पुष्टि की है।

Read Also: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में 50 खेल के मैदान विकसित करेगा सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन

रविवार दोपहर को पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के पुणे जिले में तालेगांव के निकट मावल तहसील के कुंदामाला इलाके के पास इंद्रायणी नदी पर बने लोहे के पुल के ढह जाने से कुछ लोगों के बह जाने की आशंका है। वहीं अब ये भी खबर सामने आई है कि 5 लोगों की इस हादसे में मौत भी हुई है।

एक अधिकारी ने बताया कि एनडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रही हैं। घटना स्थल पर मौजूद बचाव दल के एक सदस्य ने बताया कि बह गए लोगों की संख्या 20 से अधिक है, उन्होंने बताया कि 5-6 लोगों को पहले ही बचा लिया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *