प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 देशों की यात्रा के पहले चरण में साइप्रस पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर रविवार को साइप्रस पहुंच गए हैं। राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने एयरपोर्ट पर पहुंचकर PM मोदी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है। इस यात्रा के दौरान वे द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति निकोस से बातचीत करेंगे।

Read Also: पुणे के तालेगांव में इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा, 5 लोगों की मौत

PM मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में साइप्रस पहुंचे हैं, जिसके बाद वे कनाडा और क्रोएशिया भी जाएंगे। यह दो दशकों से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की साइप्रस की पहली यात्रा है।

विदेश यात्रा पर रवाना होने से पहले PM मोदी ने नई दिल्ली में कहा था कि, “साइप्रस एक करीबी मित्र और भूमध्यसागरीय क्षेत्र और यूरोपीय संघ में एक महत्वपूर्ण साझेदार है। यह यात्रा ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत करने और व्यापार, निवेश, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में हमारे संबंधों को बढ़ाने तथा लोगों के बीच आदान-प्रदान को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करती है।”

प्रधानमंत्री साइप्रस की राजधानी निकोसिया में राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस से बातचीत करेंगे और लिमासोल में व्यापार जगत के नेताओं को संबोधित भी करेंगे। इसके दूसरी ओर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर साइप्रस से वे जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कनाडा के कनानास्किस जाएंगे। जी-7 शिखर सम्मेलन के बाद मोदी क्रोएशिया जाएंगे और वहां के राष्ट्रपति ज़ोरान मिलनोविच और प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच के साथ बैठक करेंगे।

Read Also: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में 50 खेल के मैदान विकसित करेगा सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन

PM मोदी ने कहा कि तीन देशों की उनकी यात्रा, सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को लगातार समर्थन देने के लिए साझेदार देशों को धन्यवाद देने और सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद से निपटने के लिए वैश्विक समझ को बढ़ावा देने का अवसर भी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *