लद्दाख में LAC के पास हुआ बड़ा हादसा, टैंक से श्योक नदी पार कर रहे पांच जवान शहीद

लद्दाख में LAC के पास बड़ा हादसा हुआ है। इसमें पांच जवान शहीद हो गए हैं। सेना के जवान टी-72 टैंक में सवार होकर नदी पार कर रहे थे, इसी दौरान अचानक से बाढ़ आ गई।

Read Also: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में NFSU और हरियाणा सरकार के बीच एक महत्त्वपूर्ण MOU हुआ साइन

लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास टैंक से श्योक नदी पार करने के अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में सेना के जेसीओ सहित पांच जवान शहीद ही गए हैं। ये हादसा लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में वास्तविक नियंत्रण रेखा LAC के पास हुआ है।सेना के जवान टी-72 टैंक में सवार होकर नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक से बाढ़ आ गई। देखते ही देखते नदी के बढ़ते जलस्तर ने आसपास की जगह को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। टैंक भी तेजी के साथ तेज बहाव की चपेट में आने लगा। सेना के जवानों की कड़ी कोशिश के बाद भी टैंक से नियंत्रण कम होता गया। ऐसे में तेज बहाव का पानी सेना के पांच जवानों और टैंक को बहाकर ले गया। हादसे की जानकारी मिलते ही तुरंत सेना की अन्य टीमें मौके पर पहुंची।

बचाव अभियान के बावजूद टैंक में सवार जेसीओ सहित पांच बहादुर जवानों ने इस हादसे में अपनी जान गंवा दी। सभी शवों को बरामद कर लिया गया है। सेना की ओर से जानकारी दी गई कि देश की रक्षा के लिए तैनात पांच जवानों ने अपना बलिदान दे दिया है। इस दुख की घड़ी में जम्मू कश्मीर, लद्दाख सहित देशभर के लोग सेना के उन पांच वीर जवानों के परिवार के साथ खड़े हैं।

Read Also: मथुरा: विवादों में आए कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने बरसाना पहुंचकर राधारानी से मांगी माफी !

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी लद्दाख हादसे पर दुख प्रकट किया है। रक्षामंत्री ने कहा कि दुख के इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ पूरा देश खड़ा है। उन्होंने ‘लद्दाख में नदी पार कराते समय हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में हमारे पांच बहादुर भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से मुझे गहरा दुख हुआ है,शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। दुख की इस घड़ी में राष्ट्र उनके साथ खड़ा है।’

हादसे का शिकार हुए जवानों के नाम आरआईएस एमआर के रेड्डी, डीएफआर भूपेंद्र नेगी, एलडी अकदुम तैयबम, हवलदार ए खान, नागराज पी शामिल हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *