मनीष सिसोदिया ने लगाए भाजपा पर आरोप, रोहिंग्या फ्लैट विवाद पर केंद्र से की स्पष्टीकरण की मांग

AAP attack on BJP, रोहिंग्या फ्लैट विवाद पर केंद्र से की स्पष्टीकरण की मांग......

रोहिंग्या विवाद पर आरोप -प्रत्यारोप का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोहिंग्या मामले को लेकर आप ने केंद्र पर पलटवार कर दिया है। इसी कड़ी में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कॉन्फ्रेंस के दौरान मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर आरोप लगाए। उपमुख्यमंत्री का कहना है कि केंद्र सरकार राजधानी दिल्ली में बांग्लादेशी रोहिंग्या को बसाने की योजना बना रही है। केंद्र सरकार चाहती है की रोहिंग्या को NDMC के फ्लैट दिए जाए। उनकी इस योजना का स्वागत केंद्रीय शहरी आवास मंत्री हरदीप सिंह ने अपने ट्वीट में किया है। जिससे केंद्र की इस साजिश का खुलासा हो गया है।

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि केंद्र ऐसी योजना बना रहा है लेकिन हैरानी की बात है की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को ही इस बारे में नहीं पता है। ताज्जुब की बात है की केंद्र सरकार का मंत्रालय बोल रहा है की हमने नहीं किया है तो फिर केंद्र मंत्री कैसे ये कह रहे हैं की रोहिंग्याओं को बसाने की तैयारी की जा रही है।

हालांकि उपमुख्यमंत्री ने रोहिंग्या विवाद पर ग्रहमंत्री को चिट्ठी लिखी है। केंद्र सरकार से देश के सामने अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है, रोहिंग्या कहा रह रहे है इसका जवाब दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार स्पष्ट करे।

Read also:हरियाणा में AAP जिला परिषद का चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी

मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार अवैध रूप से रोहिंग्याओं को दिल्ली में बसाने की इस साज़िश को कामयाब नहीं होने देगी। बता दें कि विवाद तब उठा जब केंद्रीय शहरी और आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि रोहिंग्या शरणार्थियों को बाहरी दिल्ली के बक्करवाला में कुछ अपार्टमेंट में रहने भेजा जाएगा और उन्हें बुनियादी सुविधाएं तथा पुलिस सुरक्षा भी प्रदान की जाएगी.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *