Modi Ka Parivar: पीएम मोदी ने परिवारवाद के खिलाफ दिया ‘मोदी का परिवार’ नाम का नया नारा

PM MODI ON TMC

Modi Ka Parivar: पीएम मोदी ने आज आरजेडी नेता लालू यादव के “नो फैमिली” हमले का जवाब दिया है। पीएम मोदी ने पूरे देश को अपना परिवार बताया। इस मुहिम के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गृहमंत्री अमित शाह, सहित कई बड़े नेताओं-मुख्यमंत्रियों ने भी अपने नाम के आगे मोदी का परिवार लिखा है।

Modi Ka Parivar: पीएम मोदी ने किया लालू प्रसाद यादव पर पलटवार

सोशल मीडिया पर बीजेपी ने ‘मोदी का परिवार’ अभियान शुरू किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तेलंगाना के अदिलाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर पलटवार किया। पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षियों ने मेरे परिवार को लेकर मुझ पर निशाना साधा है। पीएम ने आगे कहा कि लेकिन अब पूरा देश बोल रहा है कि “मैं हू मोदी का परिवार”।

इसके बाद बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह सहित पार्टी के कई प्रमुख नेताओं ने अपने सोशल बायो प्रोफ़ाइल में ‘मोदी का परिवार’ लिख दिया। इस मुहिम में भाजपा शासित मुख्यमंत्री सांसद और अन्य नेताओं ने भी हिस्सा लिया और अपने सोशल बायो प्रोफाइल को बदलते हुए “मोदी का परिवार” लिख दिया।

Read Also: Indian Idol 14: कानपुर के वैभव गुप्ता ने जीता इंडियन आइडल का खिताब- ट्रॉफी के साथ जीती…

दरअसल, इससे पहले आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी के हिंदू होने पर सवाल उठाते हुए हमला बोला था। लालू यादव ने बीते दिन एक रैली के दौरान कहा था कि पीएम मोदी की मां नहीं रहीं तो इन्होंने अपने बाल नहीं मुड़ाए। लालू यादव के इसी बयान पर आज हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने पूरे देश को अपना परिवार बताया, इसके बाद बीजेपी नेताओं ने मोदी का परिवार मुहिम को शुरू कर दिया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *